Saturday, 17 September 2011

अजब गजब


अफ्रिका के आंद्रेयास फ्रोएजे ने दुनिया को प्रदूषण से बचाने के लिए ऐसे घर का निर्माण किया है जो प्लास्टिक से होने वाली पर्यावरण समस्या और भूकंप से लोगों की रक्षा करेगा। इस घर का निर्माण प्लास्टिक की बोतलों से किया गया है।
हर साल दुनिया में उपयोग में आने वाला 80 फीसदी प्लास्टिक बहकर समुद्र में पहुंच जाता है। प्लास्टिक की बोतलों को गलकर समाप्त होने में सैकड़ों साल लगते हैं। लेकिन आंद्रेयास फ्रोएजे का कहना है कि बेकार सा लगता यह कूड़ा मूल्यवान संसाधन हो सकता है।
इससे घर का निर्माण कर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। घर बनाने के लिए प्लास्टिक की खाली बोतलों को बालू या राख से भरकर एक दूसरे के ऊपर जमा कर दिया जाता है और फिर गारे से चुन दिया जाता है। इस ढांचे को नाइलोन की रस्सी से पक्का किया जाता है ताकि वह गिरे नहीं।
आंद्रेयास फ्रोएजे प्रशिक्षित राजमिस्त्री हैं और इस तरह से वह पर्यावरण की रक्षा करना चाहते हैं1 साथ ही गरीबी में रहने वाले लोगों को घर मुहैयार कराना चाहते हैं।
इन्‍होंने इको-टेक नाम की एक कंपनी बनाई है। इनकी कंपनी दुनिया भर में प्लास्टिक के करीब 50 मकान बनाए चुकी है। वे 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप को भी झेलने में भी सक्षम है। उन्‍होंने दावा किया है कि प्लास्टिक की बोतल सामान्य ईंट से ज्यादा बोझ और धक्का सह सकती है।





है न कमाल..........................................




दीपक 

Friday, 26 August 2011

अजब गजब


जापानी इंजीनियरों ने एक ऐसी कार तैयार कर ली है जो पेट्रोल-डीजल  के बजाय पानी से  चलेगी ।  एक लीटर पानी से यह कार एक घंटे चलेगी और इसकी रफ्तार 80 किलोमीटर तक रहेगी। इसके लिए कोई भी पानी यानी नदी, तालाब या यहां तक कि समुद्र का पानी भी चलेगा। इंजिन पर रखे बोतल में जब तक पानी रहेगा तब तक कार दौड़ती रहेगी।यह कार मूल रूप से बिजली से चलती है और यह बिजली पानी से बनती है।

इसके लिए बैटरी को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं है। पानी कार के अंदर जब जाता है तो वहां एक टैंक में लगा जेनरेटर उसे खंडित करता है जिससे बिजली बनती है। जेनपेक्स के सीईओ कियोशी हिरास्वा ने यह तोक्यो टीवी को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया गया है।

है न कमाल...................................................



दीपक 



Sunday, 24 July 2011

क्या आप जानते है ????????








कई बार ऐसा होता है कि हम मन लगाकर ईमानदारी से अपना काम करते हैं इसके बाद भी हमारी तरक्की नहीं होती। जबकि जो व्यक्ति कई मामलों में हमसे कमतर होता है, उसकी तरक्की जल्दी हो जाती है। ऐसी स्थिति में हम खुद को ठगा हुआ सा महसूस करते हैं और अपने मालिक के प्रति घ्रणा से भर जाते हैं।

आइये चलते हैं एक सुन्दर सी कथा की ओर, जो काम और तरक्की के बीच के संबंधों और बारीक कारणों से पर्दा उठाती है...

किसी गांव में हरिया नाम का एक लकड़हारा रहता था। वह अपने मालिक के लिए रोज जंगल से लकडिय़ां काटकर लाता था। यह काम करते हुए उसे पांच साल हो चुके थे लेकिन मालिक ने न तो कभी उसकी तारीफ की और न ही वेतन बढ़ाया। थोड़े दिनों बाद उसके मालिक ने जंगल से लकडिय़ां काटकर लाने के लिए बुधिया नाम के एक और लकड़हारे को भी नौकरी दे दी। बुधिया अपने काम में बड़ा माहिर था। वह हरिया से ज्यादा लकडिय़ां काटकर लाता था। एक साल के अंदर ही मालिक ने उसका वेतन बढ़ा दिया। यह देखकर हरिया बहुत दु:खी हुआ और मालिक से इसका कारण पूछा।

मालिक ने कहा कि पांच साल पहले तुम जितने पेड़ काटते थे आज भी उतने ही काटते हो। तुम्हारे काम में कोई फर्क नहीं आया है जबकि बुधिया तुमसे ज्यादा पेड़ काटकर लाता है। यदि तुम भी कल से ज्यादा पेड़ काटकर लाओगे तो तुम्हारा वेतन भी बढ़ जाएगा। हरिया ने सोचा कि बुधिया भी उतनी ही देर काम करता थे जितनी देर मैं। तो भी वह ज्यादा पेड़ कैसे काट लेता है। यह सोचकर वह बुधिया के पास गया और उससे इसका कारण पूछा। बुधिया ने बताया कि वह कल काटने वाले पेड़ को एक दिन पहले ही चुन लेता है ताकि दूसरे दिन इस काम में वक्त खराब न हो। इसके अलावा रोज कुल्हाड़ी में धार भी करता है इससे पेड़ जल्दी कट जाते हैं और कम समय में ज्यादा काम हो जाता है।





 कुछ समझे...................................................


दीपक 

Wednesday, 22 June 2011

अजब गजब

Anime Eyes Clip Art


55 साल के इंतजार के बाद लौटी आंखों की रोशनी

न्यूयार्क। न्यूयार्क में एक ऐसा व्यक्ति है, जिसने 55 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी एक आंख की रोशनी वापस पा ली है। बीबीसी ने 'जर्नल ऑफ मेडिकल केस' में प्रकाशित एक रपट के हवाले से लिखा है कि आठ साल की उम्र में अपनी एक आंख की रोशनी खोने वाले 63 वर्षीय मरीज को फिर से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
आंख पर पत्थर से चोट लगने के बाद उस व्यक्ति का रेटिना अपनी जगह से हट गया था। इसके बाद उसे दाईं आंख से कुछ दिखाई नहीं देता था। डॉक्टरों का कहना है कि इतने लंबे समय के बाद किसी व्यक्ति को आंखों की रोशनी लौटाने की यह घटना चिकित्सा विज्ञान में पहली बार घटी है।


दीपक  

Sunday, 5 June 2011

वेडिंग टिप्स





शादी में समय मिले तो सवास्थ पर भी ध्यान दे -


भले ही आप शादी में कितना ही बीजी क्यों न हो पर खानपान, व्यायाम और पूरा आराम लेना जरुरी होता है | इसमें आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए | त्वचा और बालो पर इन सबका बहुत असर पड़ता है | ऐसे समय में आपको पूरी तरह फिट रहना है तो आपको उपरोक्त चीजो पर ध्यान देना जरुरी है | वैसे तो शादी के मौहोल में टाइम मिलना बहुत मुश्किल है पर फिर भी ज्यादा नही तो 10 मिनट तो आपको व्यायाम के लिए निकालने ही चाहिए | अगर गर्मीं में शादी है तो आपको बार बार पानी पीते रहना चाहिए | जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगी | ऐसा नहीं करने से आपकी तबियत भी बिगड़ सकती है |


अन्य टिप्स -

शादी के पहले मेकप का ड्रेस का ट्राई जरुर कर ले | 

अगर आप नयी चीज का इस्तेमाल करने जा रही हो तो उसकी पूरी जानकारी किसी विशेषज्ञ से जरुर ले ले, नहीं तो इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है | 

आपके चेहरे पर नेचुरल उपटन जरुर लगाये |

शादी के समय फ्रेश बने रहें के लिए ज्यूस या नारियल पानी दिन 2 बार ले तो बहुत अच्छा होगा |


दीपक 

Friday, 27 May 2011

वेडिंग टिप्स

पार्लर में सुकून -

दुल्हन को आराम पार्लर में मिल सकता है | इसलिए ब्यूटी विशेषज्ञ को दुल्हन को मेकअप के साथ कुछ हलके मसाज भी देने चाहिए जैसे तेल की हलकी मालिश और तलवो में मसाज आदि | इससे दुल्हन को रिलेक्स होने का मौका मिलेगा |


नींद पूरी है जरुरी -

शादी के समय दुल्हन की नींद पूरी होनी जरुरी है | इसलिए ये जरुरी है कि जब भी दुल्हन को समय मिले नींद ले लेनी चाहिए | अगर नींद पूरी न हो तो आपकी आखें भारी भारी सी लगती  है और आप अपनी ही शादी को एन्जॉय नहीं कर पाते है | नींद पूरी होने से आपका चेहरा खिला खिला सा लगेगा और आप अपनी शादी को एन्जॉय भी कर पाएँगी | आपका चेहरा ही तो वीडियो, फोटो पे आता है इसलिए भी आपका चेहरा खिला होना जरुरी है |

आगे और भी है.............................................................................



दीपक   

Monday, 16 May 2011

वेडिंग टिप्स


अपनी केयर स्वयं करें -

शादी के समय अक्सर मेहमानों और रस्मो के बीच दुल्हन की हालत खराब हो जाती है जिसे शायद ही कोई समझ पता है | खूब सारा मेकअप  , भारी भरकम ज्वेलरी साथ ही उनकी डाइट, नींद, उस दिन होने वाला व्रत आदि समस्या होती है | ऐसे में उनको व्यायाम की आदत को नजरंदाज करना उचित नहीं होता है | इस लिए ऐसे समय में या तो दुल्हन या उसके घर वाले कुछ चीजो का ध्यान दे तो बहुत अच्छा होगा | 

यदि आपका व्रत हो तो -

शादी के समय अक्सर दुल्हन और उसके घर वालो को उपवास करने पड़ते है, ऐसे में फल अदि खाते रहें तो अच्छा होगा | पुरे दिन उपवास से आपकी तबियत बिगड़ सकती है | दुल्हन को तो सबसे ज्यादा ध्यान की जरुरत होती है | इन्हें पेय पदार्थ जैसे जिस एनर्जी ड्रिंक, ज्यूस आदी लेती रहें तो अच्छा होगा | इससे वे कमजोर नहीं महसूस करेंगी और उन्हें थोड़ी फ्रेश फील करेंगी |

आगे और भी है...........................................................

दीपक