Thursday 30 December, 2010

स्मार्ट टिप्स



हल्के तरह की खुशबु है पसंद -


लड़किया तगड़ी खुशबु की जगह हल्की खुशबु ज्यादा पसंद करती है क्योंकि इसकी महक ज्यादा समय तक भीनी-भीनी सी आती रहती है | युवतियों को डियो और सेंट बहुत पसंत आता है | वे कुछ भी खरीदने जाती है तो वे अपने लिए अलग अलग तरह के डियो या सेंट तो लेती ही है | अगर आपको भी कुछ नया चाहिए तो मार्केट का दौरा लगाइए शायद आपको भी कुछ आपके पसंद का मिल जाए |




नयी खुशबू करती है आकर्षित -


मार्केट में तरह के खुशबू वाले डियो और परफ्यूम आये है, जिनकी महक आजकल की लड़कियों को बहुत पसंद आती है | अब तक युवतियां चंदन, रोज़, मोगरा की खुशबु पसंद करती थी, अब नयी खुशबू बाज़ार में आ गयी है  जों उन्हें बहुत पसंद आ सकती है |



दीपक 

Saturday 25 December, 2010

स्मार्ट टिप्स



आपके सेट में हो सेंट -









डियो और परफ्यूम आजकल लड़कियों को बहुत पसंद आते है | कई लेडीज़ के पास तो इसका अच्छा खासा कलेक्शन होता है | लेडीज़ हमेशा अपने पास डियो और परफ्यूम सजा के रखती है | कई लेडीज़ को तो खास तरह की खुशबु बहुत तलाशती है और जब मिल जाती है तो वह अपनी परफ्यूमस बदलती रहती है | डियो  आजकल फैशन में शामिल हो गया है | कोई भी नया डियो बाज़ार में आता है तो कुछ गर्ल्स उसे एक बार उसे युस करती जरुर है | आजकल गर्ल्स की लिस्ट में तरह तरह के डियो व परफ्यूमस शामिल है |


किट में कुछ खास हो -





कुछ नयी खुशबु की तलाश में वे एक दूसरे के डियो व परफ्यूम की जानकारियां लेती रहती है | अगर डियो  उन्हें पसंद आता है तो वे उन्हें अपने किट में शामिल कर लेती है |



दीपक 

Monday 13 December, 2010

ब्यूटी टिप्स






इन बातो का रखे ख्याल -


रोजाना रात में सोते समय स्किन पर मलाई लगाकर सोये | 




जब कही कही जाए तो चेहरे को अच्छे से कवर कर ले | 




ठण्ड में बार बार अपनी करें ना बदले केवल एक ही क्रीम जों आपको अच्छी लगे वही इस्तेमाल करें | बार बार बदलने से आपकी स्किन में इन्फेक्शन हो सकता है | 




याद रखे की कुनकुने पानी में स्किन को साफ करके ही माँइश्चराइजर लगायें | 



दीपक

Sunday 12 December, 2010

ब्यूटी टिप्स






घरेलू टिप्स है असरदार -

अगर आप मार्केट का कोई भी करें इस्तेमाल नहीं कर सकते है तो आप अपने घर में ही अपनी त्वचा का ध्यान रख सकते है | इसके लिए रात में मक्खन व मलाई से स्किन की मसाज करें | इससे आपकी त्वचा फटेगी भी नहीं और रूखापन भी नहीं आयेगा | इसके आलावा नारियल का तेल और तिल का तेल मिला कर लगा सकते 
है | आप बालो में भी इसे लगा सकते है | तेल लगाने के बाद या तो स्किन को कवर कर के निकले या उसे धो कर निकले |

गुलाबजल है फायदेमंद -

स्किन को साफ रखने के लिए ग्लीसरीन, शहद, नींबू को मिलाकर लगा सकते है | इसके साथ आप गुलाबजल से अपना चेहरा साफ करे | इससे ठण्ड के दिनों में मुहासे नहीं होते और ना ही रूखापन हत्ता है | 


दीपक 

Thursday 9 December, 2010

ब्यूटी टिप्स



त्वचा रुखी होने पर -





ठण्ड के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखा जाता है | इस समय ठंडी हवा से त्वचा में खुश्की आ ही जाती है | इससे त्वचा में सफ़ेदपन और त्वचा फटी फटी लगती है | ऐसे में त्वचा का खास ख्याल जरुरी है | रात में सोते समय आपकी त्वचा को गरम पानी से धोना चाहिए | इसके बाद हल्के हाथ से माईश्चराइजर लगाये, ताकि पूरे  दिन की धुल- मिट्टी अच्छी तरह से साफ हो सके |




मक्खन जरुर लगायें -





रात को सोते समय 10 मिनट तक मक्खन लगाकर रखें और गुनगुने पानी से धो कर लें | इससे स्किन में ताजगी दिनभर रहेगी | 




दीपक 

Monday 6 December, 2010

डाइट टिप्स






चपाती की जगह पराठा -

इस मौसम में कोई भी औरत चाहे वह कामकाजी हो या घरेलू उसे थोडा ऑइल तो बढा देना चाहिए | जहाँ तक हो सके रोटी की जगह पराठा इसका अच्छा विकल्प है | आप सादा पराठा ही नहीं बल्कि अलग तरह के पराठे भी खा सकते है | इस मौसम में ग्रेवी वाली सब्जिओ का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकते है | खाने में स्वीट ले तो और भी अच्छा है | लंच (दोपर का खाना) में दाल, चावल, पराठे, सब्जी, और दही ले सकते है | ज्यादा तेली चीजे नहीं लेनी चाहिए | इसमें सलाद तो ले मगर थोड़ी काम मात्रा में क्योंकि इससे गैस बहुत बनती है जों आपको नुकसान पहुँचा सकती है | 

ध्यान देने की बात -

1) सुबह के नाश्ते में पनीर सैंडविच, चीज़ सैंडविच, बेसन का चिल्ला, मिक्स दाल चिल्ला आदि चीजे ले 
    सकते है |
2) सुबह बादाम के साथ शुद्ध दूध (मलाई के साथ) ले तो अच्छा होगा |
3) रोस्टेड चना या मुंगफली की चिक्की जरुर खाएं |
4) रात का खाना बहुत हल्का होना चाहिए |
5) पिंड खजूर, अदरक, इलाइची का पावडर बना कर रात में दूध में मिलाकर लें | 


दीपक 

Saturday 4 December, 2010

डाइट टिप्स

बादाम का इस्तेमाल करें -




इस मौसम में बादाम व अखरोट का अधिक प्रयोग होता है | रात में बादाम पानी में भिगोकर सुबह खाएं या फिर बादाम और खसखस का हलवा बनाकर बच्चो को दें | इसमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होने से हड्डियाँ तो मजबूत होती ही है साथ ही दिमाग भी तेज होता है |

फ्रूट अधिक मात्रा में ले -






ठण्ड में पसीना कम ही आता है, इसलिए पानी लेने की जरुरत नहीं पड़ती है | लेकिन फल तो लेना ही चाहिए | जों इस मौसम में फल मिलते है उन्हें अधिक मात्रा में ले | सीताफल में आयरन बहुत होता है, इसे ज्यादा ले सकते है | इसका इस्तेमाल शरीर में खून बनाने के लिए होता है | 


दीपक       

Thursday 2 December, 2010

डाइट टिप्स






कैलोरिज़ की मात्रा ज्यादा हो -

कहते है ठण्ड में जों भी खाओ आसानी से पच जाता है, इसलिए इस मौसम में सभी लोग भारी खाना खाते है | इस समय शरीर में तापमान सामान्य बनाये रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरुरत होती है | इसलिए आपके खाने में ऐसी चीजो का इस्तेमाल करें जों ज्यादा कैलोरी की हो | ठण्ड में गर्मी का एहसास करने के लिए आप अपने डाइट चार्ट में कुछ बदलाव कर सकते है | 

ले सकते है हेवी फ़ूड -

गर्मी में ज्यादा खाना खाने से कई बीमारी हो सकती है जैसे डाईरिया , पेट ख़राब होना, उल्टी आदि, लेकिन ठण्ड में ऐसा कुछ नहीं होता है | इसलिए भारी भोजन ले सकते है क्योंकि वह आसानी से पच जाता है | ऐसा करने से आपको बीमारी की संभावना कम रहती है | 


दीपक