Friday 29 June, 2012

Home Tips





नमक के उपयोग एवं फायदे


1. नमक चीजों को सुरक्षित रखने का पूरा माद्दा रखता है, जैसे- मछली, पनीर, अचार।

2. समुद्र के जल से स्नान करने से त्वचा रोग ठीक होता है।

3. स्याही लगे कपड़े को नमक के जल से धोयें, धब्बे दूर होंगे।

4. अगर दीमक लगा हो, तो उस जगह नमक का पानी डाल दें, दीमक नहीं रहेगा।

5. ताजी सब्जियों को नमक पानी में धोने से इसके कीड़े मर जाते हैं।

6. सिरके में नमक डाल कर धब्बे वाले चीनी के बर्तन साफ करें।

7. चावल में पिसा नमक डालने से कीड़े नहीं लगते।

8. फूल को गुलदान में नमक पानी में रखें, लंबे समय तक ताजा रहेगा।

9. लालटेन के तेल में एक टुकड़ा नमक डाल दें, तेल कम जलेगा, रोशनी ज्यादा देगा।

10. नींबू रस में नमक मिला कर पीतल के बर्तन साफ करें, चमक जायेगा।

11. नमक के पानी से चेहरा धोयें, प्राकृतिक चमक रहेगी।

12. नमक हानिकारक चीजों को नष्ट करता है। फफूंदी लगने नहीं देता। घर में नमक पानी का पोछा लगाने से
      घर हर तरह से शुद्ध रहता है।

13. वास्तुदोष मिटायें नमक से- मिला-जुला वास्तुदोष हो तो जिसे आप बदल नहीं सकते। मन में खिन्नता,
      भय, चिंता होने से, दोनों हाथों में साबुत नमक भर कर कुछ देर रखे रहें, फिर वॉशबेसिन में डाल कर    
      पानी से बहा दें। नमक इधर-उधर न फेंकें।


दीपक