Friday 3 September, 2010

अजब गजब

टोक्यो | जापान के शोधकर्ताओं ने दुनिया की पहली ऐसी 3डी तकनीक विकसित कर ली है जिसके तहत तस्वीरों को छूकर भी महसूस किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि नई तकनीक के जरिए उपभोक्ता उनके सामने तैर रहीं तस्वीरों को छू सकते हैं, यहां तक की दबा कर भी देख सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस इंडस्टि्रयल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ शोधकर्ता नोरियो नाकामूरा ने बताया, ऐसा पहली बार हो रहा है जब आप हवा में मौजूद तस्वीरों को महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा, आपको तस्वीर को छूने का बिल्कुल वैसे ही अहसास होगा जैसे आप किसी रबड़ की गेंद को दबा रहे हों। उन्होंने जोड़ा कि नई तकनीक त्रिआयामी तस्वीरों के आकार को स्पर्श की प्रतिक्रिया में बदल देती है। यह टीवी में लगे कैमरों की मदद से होता है जो उंगलियों के घुमाव पर नजर रखते हैं। अभी तक हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह तकनीक सामान्य इस्तेमाल में कब तक आएगी। 




दीपक 

1 comment:

vandana gupta said...

गज़ब की जानकारी दी है।